कानपुर 8 जून

“विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” अभियान का भव्य शुभारंभ 9 जून से

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी 17 जिलों में 9 जून से 21 जून 2025 तक “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पर आधारित विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष *प्रकाश पाल* ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक में अभियान को गति देते हुए जानकारी दी कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी 17 जिलों में जिला कार्यशालाएं पूरी हो चुकी हैं। क्षेत्रीय अभियान टोली का गठन भी हो चुका है, जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता,पवन प्रताप सिंह,सुनील तिवारी एवं देवेंद्र देव गुप्ता सम्मिलित हैं। ये सभी नेता अभियान की मॉनिटरिंग एवं संचालन के लिए नियुक्त किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक जिले में भी अभियान टोलियों का गठन कर दिया गया है।

*अभियान के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:*

* *9 जून 2025:* अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया जाएगा।

* *10 से 11 जून 2025:* सभी जिलों में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, मोदी सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

* *10 से 11 जून:* प्रबुद्ध जनों (प्रोफेशनल्स) से संवाद हेतु “प्रबुद्ध समागम” आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समाज के विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

* *12 से 14 जून:* सभी मंडलों में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन होगा। इसमें आए नागरिकों को विकसित भारत हेतु संकल्प दिलवाया जाएगा एवं संकल्प पत्र भेंट किए जाएंगे।

* *15 से 17 जून:* सभी शक्ति केंद्रों पर “चौपाल” कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके अंतर्गत आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा एवं घर-घर जाकर 11 वर्षों की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया जाएगा।

* *21 जून:* सभी मंडलों में “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इस अभियान में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिला पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता भी अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह अभियान भारतीय जनता पार्टी की सेवा और सुशासन की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेगा तथा जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराने का माध्यम बनेगा।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी मोहित सोनकर पवन पांडे लज्जाराम यादव आदि मौजूद रहे।

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

भाजपा कानपुर

बुंदेलखंड क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *