भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा लोक सेवक मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल खलासी लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज से 11 वर्ष पूर्व प्रस्तुत प्रस्ताव को विश्व के 172 देशों ने अंगीकार किया था ।आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन विश्व के सभी देशों में किए जा रहे हैं। योग स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक आवश्यक है। डॉक्टर भी सभी मरीजों को योग करने की सलाह देते हैं। यदि हम नियमित योग करेंगे तो बहुत सी बीमारियों से हमें छुटकारा मिल जाएगा ।बीमारियां हमारे पास नहीं आएंगी ।

प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र के साथ प्रमुख रूप से डॉ अजय मोहन शुक्ला अतुल दीक्षित अभिषेक त्रिपाठी नमिता मालवीय शशि कौशिक वीरेंद्र सिंह मनजीत सिंह आकांक्षा वीनू समीर सहित बड़ी संख्या में प्रबंधक शिक्षक प्रधानाचार्य और कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *