
*व्यापारी उद्यमी संवाद मे स्टेट जी एस टी की एमनेस्टी स्कीम, डी आर सी 13 की नोटिसों व धारा 129 के दुरूपयोग करने के विरोध मे दि 6 अगस्त से 8 अगस्त तक पूरे प्रदेश मे ज्ञापन दिए जायेंगे , सेन्ट्रल जी एस टी के अधिकारियो द्वारा व्यापारियों उद्यमियों के उत्पीड़न के मामलो को उजागर करते हुए इस विभाग के अधिकारियो की आय से आधिक सम्पत्ति की जाँच की मांग की जायेगी*
*तय हुआ कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह मे कानपुर मे प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन आयोजित होगा*
*बर्रा उद्योग व्यापार मंडल का पुनर्गठन किया गया*
आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल* के जी एस टावर को कोपरगंज मे हुए *व्यापारी उद्यमी संवाद* मे स्टेट जी एस टी की एमनेस्टी स्कीम, डी आर सी 13 की नोटिसों व धारा 129 के दुरूपयोग करने के विरोध मे दि 6 अगस्त से 8 अगस्त तक पूरे प्रदेश मे स्टेट जी एस टी कार्यालय मे ज्ञापन दिए जायेंगे | सेन्ट्रल जी एस टी के अधिकारियो द्वारा व्यापारियों उद्यमियों के उत्पीड़न के मामलो को उजागर करते हुए इस विभाग के अधिकारियो की आय से आधिक सम्पत्ति की जाँच की मांग केंद्रीय वित्त मन्त्री से ज्ञापन भेज कर की जायेगी|
तय हुआ कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह मे कानपुर मे प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन आयोजित होगा |
*बर्रा उद्योग व्यापार मंडल* का पुनर्गठन करते हुए *चेयरमैन के पद पर वर्तमान अध्यक्ष नितिन अग्निहोत्री, अध्यक्ष के पद पर दिनेश शुक्ला बबलू, वरिष्ठ महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी, महामंत्री रोहित शुक्ला* का मनोनयन की घोषणा की गई|
व्यापारी उद्यमी संवाद मे *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र* ने कहा कि पूरे प्रदेश से व्यापारियों उद्यमियों को स्टेट जी एस टी द्वारा 2017 से 20 तक तीन वर्षों मे ब्याज व पेनाल्टी माफ़ी की एमनेस्टी स्कीम मे बकाया धनराशि जमा करने के उपरांत नोटिस आ रही है और स्टेट जी एस टी मे छोटे छोटे व्यापारियों व उद्यमियों के ई मेल बंद होने या वकील के ई मेल आई डी होने पर डी आर सी 13 की नोटिसे भेजी जा रही है व छोटे छोटे मामलो मे सचल दल इकाईया गाड़ी रोककर धारा 129 का दुरूपयोग कर रही है|
इसी तरह सेन्ट्रल जी एस टी के अधिकारी व्यापारियों उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे है और चरम पर है यहाँ तक कि पूर्व मे कानपुर व वर्तमान मे लखनऊ मे तैनात कमिश्नर रैंक के आई आर एस अधिकारी ने भी सेन्ट्रल जी एस टी विभाग मे भ्र्ष्टाचार का हवाला देकर जाँच की मांग की है हम लोग भी इस विभाग के अधिकारियो की आय से आधिक सम्पत्ति की जाँच की मांग केंद्रीय वित्त मंत्री से करेंगे |
व्यापारी उद्यमी संवाद मे *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह* ने कहा कि कानपुर मे स्टेट जी एस टी व सेन्ट्रल जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों उद्यमियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाई जायेगी और आवश्यकता पड़ने पर पूरे ज़िलें मे आंदोलन किया जाएगा|
कहा कि किसी भी सरकारी विभाग के उत्पीड़न पर व्यापारी उद्यमी हमारे संगठन से सम्पर्क करे उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा |
व्यापारी उद्यमी संवाद मे प्रमुख रूप से *जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, महामंत्री राजकुमार भगतानी, संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी, जिला संयुक्त महामंत्री के के गुप्ता, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार व मनोज विश्वकर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजा,देवा ओमर,महेश गंगवानी,खेमचंद दूसेजा,नितिन टेकवानी,दशरथ यादव, हुकूमत राय बोलानी, शंकर दूसेजा,रमेश दूसेजा, विजय यादव,पंकज वालेचा* आदि थे |
भवदीय
*ज्ञानेश मिश्र*
प्रदेश अध्यक्ष
