कानपुर

 

गैगेस्टर अवनीश दीक्षित केस में केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बदला संगठन का लीगल एडवाइजर

 

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पुलिस कमिश्नरनरेट के पहले गैगेस्टर अवनीश दीक्षित की सुनवाई 7 अगस्त को

 

अधिवक्ता कईयूम अंसारी की जगह अधिवक्ता राजीव कुमार करेगें केस की पैरवी

 

केस्को ईपीएफ घोटाले के आरोपी एवं भूमिमाफिया गैगेस्टर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के केस में संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर की कार्यकारिणी बैठक के बाद लिए गए निर्णय में केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने अपराध संख्या 143 /21 थाना कर्नलगंज के मुकदमे की पैरवी पर चिंता व्यक्त की।

 

इस दौरान मुकदमा वादी संगठन मंत्री अजय सिंह ने संगठन महामंत्री दिनेश सिंह भोले से कहा कि उपरोक्त मुकदमें की पैरवी के लिए कोई दूसरा अधिवक्ता नियुक्त करने पर विचार करें संगठन मंत्री अजय सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने नये अधिवक्ता राजीव कुमार को मुकदमे की पैरवी के लिए अधिकृत कर दिया ।अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 3 कानपुर नगर में 7 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी है आरोपी अवनीश दीक्षित और उनकी पत्नी आरोपी प्रतिमा दीक्षित की ओर से बतौर अधिवक्ता शिवा कांत दीक्षित पैरवी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *