नाबालिगों के द्वारा शहर में लगातार गाड़ियों के चलाने पर क्यों नहीं लग रही रोक?

 

हर कहीं सिर्फ चल रहा है मौतों का अंबार, सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती हुई

 

नियमों के विरुद्ध जा कर गाड़ियों को चलाना चालक और सड़क पर सफ़र करने वालों की मौतों के आंकड़े अब आसमान छूते जा रहे हैं, वहीं शहर भर में फैली अवैध तरीके से मानक विपरीत संचालन किए जा रहे टेम्पो स्टैंड

 

चकेरी थाना अन्तर्गत क्षेत्र में पटेल नगर किराए के मकान में रहने वाली नगर निगम संविदा महिला सफ़ाई कर्मी 40 वर्षीय गुड्डन की बीते दिन शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस के दिन नाबालिग द्वारा कार से भीषड़ टक्कर मारने से मौत हो गई।क्षेत्रीय लोगों द्वारा भागते हुए किशोर को पकड़ा गया और क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को सूचना देकर उसको पुलिस के हवाले किया गया, वहीं मौके स्थल से पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल काशीराम अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था।घायल महिला को दौड़ भाग कर बचाने का प्रयास किया गया,लेकिन काशीराम अस्पताल से लेकर हैलेट अस्पताल और फ़िर निजी प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय ही समय पर सटीक इलाज़ न मिलने पर महिला की मृत्यु हो गयी।महिला के परिजनों द्वारा कार चालक और उसके साथी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की,व महिला की मौत पर मुआवजे की मांग कर हंगामा किया।क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन ने गाड़ी मालिक और किशोरों पर कार्यवाही करने का दिया आश्वासन, व पीड़ित परिवार की सहायता करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *