

दिनांक: 15 अगस्त 2025
स्थान: जे. के. मंदिर, कानपुर
पंद्रह अगस्त और कृष्ण जन्मोत्सव पर वैदिक स्कूल ऑफ डांस की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति
पंद्रह अगस्त और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वैदिक स्कूल ऑफ डांस के नन्हे कलाकारों ने जे. के. मंदिर, कानपुर में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने जोशीले देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर स्वतंत्रता दिवस का उत्साह बढ़ाया, वहीं श्रीकृष्ण की रासलीला और जन्मलीला का भावपूर्ण मंचन कर जन्माष्टमी की आध्यात्मिक छटा बिखेर दी।
सभी प्रस्तुतियाँ विद्यालय की निदेशक वर्षा दीक्षित के मार्गदर्शन और निर्देशन में तैयार की गईं, जिससे मंच पर अनुशासन, समन्वय और नृत्यकला की सुंदरता स्पष्ट झलक रही थी। दर्शकों ने बच्चों के उत्साह, अभिव्यक्ति और कला की सराहना करते हुए जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की भावना को नृत्य कला के माध्यम से बच्चों तक पहुँचाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना था।
