कानपुर
बेटियों ने दिया पिता के शव को कंधा
महाआरती कर दी पिता को अंतिम विदाई
देह को भेजा गया पीलीभीत मेडिकल कॉलेज
युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 207वी आहुति।
युग दधीचि देहदान महायज्ञ में आज 207वीं आहुति के रूप में ग्राम बिरहुन, रसूलाबाद कानपुर देहात के मूल निवासी एवं वर्तमान में आरोहम हैप्पीनेस होम बिठूर कानपुर में रहने वाले 88 वर्षीय शंकरलाल की पार्थिव देह उनके भतीजे डॉ उमेश पालीवाल एवं उनकी चारों बेटियों वंदना, कल्पना, साधना एवं चेतना ने देहदान संकल्प को पूरा करते हुए अभियान प्रमुख मनोज सेंगर के सहयोग से दान कर दी। शंकरलाल जी का देहदान करने से पहले चारों बेटियों ने पार्थिव देह की महाआरती करने के साथ अग्नि परिक्रमा भी की। महासचिव माधवी सेंगर से परामर्श कर देह को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को देने का निश्चय किया गया। चारों बेटियों ने मृतक के शव को कंधा दिया और महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल पेश की। इस अवसर पर मनोज सेंगर ने बताया कि शंकरलाल जी ने पिछले साल देहदान संकल्प लिया था। संस्था द्वारा यह 307वीं देह समर्पित की गई है।
