*कानपुर मेट्रो ने जोश और उत्साह के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस*

*यूपीएमआरसी देश निर्माण के अपने लक्ष्य की ओर पूरी निष्ठा से अग्रसरः एमडी सुशील कुमार*

*मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर रक्तदान शिविर और बड़ा चौराहा स्टेशन पर 15 से 17 अगस्त तक संगीत संध्या का आयोजन*

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के कानपुर मेट्रो स्टाफ ने गुरूदेव चौराहा स्थित मेट्रो डिपो में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। श्री अरविंद मीणा, परियोजना निदेशक, यूपीएमआरसी ने कानपुर मेट्रो के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगे को सलामी दी। श्री सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी ने लखनऊ मेट्रो डिपो में सभी निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया। इस अवसर पर मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर रक्तदान शिविर और बड़ा चौराहा स्टेशन पर संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “यूपीएमआरसी प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस वर्ष मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा का विस्तार हुआ, जिससे नागरिकों को सुगम, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिला है। शहरवासी अब मेट्रो को एक विश्वसनीय परिवहन विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। यूपीएमआरसी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के शहरों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान देते रहेंगे।“

*बड़ा चौराहा स्टेशन पर 15 से 17 अगस्त तक संगीत संध्या का आयोजन*

कानपुर मेट्रो गोल्डेन क्लब के सहयोग से 15 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4ः30 बजे से बड़ा चौराहा स्टेशन पर संगीत संध्या का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर कानपुर के नवोदित कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बड़ों के साथ-साथ नन्हे कलाकारों ने भी इस अवसर पर खूब तालियां बटोरीं और माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ‘‘तेरी मिट्टी मे मिल जावां‘‘, ‘‘संदेशे आते हैं‘‘, ‘‘छोड़ो कल की बातें” जैसे गीतों को यात्रियों द्वारा विशेष रूप से पसंद किया गया।

*रक्तदान शिविर का आयोजन*
कानपुर मेट्रो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संकल्प सेवा समिति और बिग एफएम के सहयोग से मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्य में मेट्रो कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शिविर में डोनर्स को आयोजकों की तरफ से प्रशस्ति पत्र और उपहार भी वितरित किए गए। साथ ही, यात्रियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया और इसके लाभों की जानकारी भी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *