कानपुर 21अगस्त

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हिंदुत्व के रक्षक एवं राम मंदिर आंदोलन के प्रतीक बाबू कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय, नवीन मार्केट, कानपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सलिल विश्नोई, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व अध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि “बाबू कल्याण सिंह साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व थे। उन्होंने हिंदुत्व और राम मंदिर के लिए सत्ता की कुर्सी तक को त्याग दिया। सरदार पटेल के बाद बाबू कल्याण सिंह को देश का दूसरा लौह पुरुष माना गया। उन्होंने अपने सिद्धांतों और आदर्शों के लिए कभी समझौता नहीं किया। उस समय अखिलेश यादव PDA की राजनीति की बात करते थे लेकिन कल्याण सिंह जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने का साहस नहीं दिखा पाए क्योंकि उन्हें मुस्लिम वोट बैंक खोने का डर था।”

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि “बाबू कल्याण सिंह जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उनका संघर्ष और त्याग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके बलिदान और कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।”

प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई एवं विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि “कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। उन्होंने भाजपा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया। वे जननायक थे जिन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर राष्ट्रवाद की विचारधारा को स्थापित किया।”

विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “बाबू कल्याण सिंह जी का त्याग और तपस्या ही है जिसके कारण आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ। वे केवल नेता नहीं बल्कि हिंदुत्व और रामभक्ति के प्रतीक थे।”

श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा अभिनव दीक्षित जितेंद्र शर्मा.. अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह शिवांग मिश्रा संतोष शुक्ला सतेंद्र पांडेय,प्रमोद विश्वकर्मा,आशा पाल रंजीता पाठक रोहित साहू,रमिंदर सिंह, चंद्र मणि चौबे अश्वनी गौतम,प्रशांत त्रिपाठी,मनीष त्रिपाठी सुनील जायसवाल मनु गोयल भानु प्रताप सिंह दीपक शुक्ला ,सुनीता गौड़ विधि राजपाल,,राधा सैनी आदि उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बाबू कल्याण सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *