*आज 21 अगस्त
*भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गण व एम एल सी अरुण पाठक किसानों को मिलने वाली खाद में आ रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कानपुर नगर से मिले।**
आज कानपुर उनाव स्नातक खंड से एम एल सी अरुण पाठक व भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण के अध्यक्ष शिव राम सिंह,ग्रामीण के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान खेती के लिए आवश्यक खाद मिलने में किसानों को आ रही समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह से मिले। नेताओं ने जिला अधिकारी से कहा कि खाद बेचने वाले कुछ दुकानदार कालाबाजारी कर रहे इसकी तुरंत जांच करवा कर कठोर कार्यवाही कर इस पर तुरंत अंकुश लगाया जाए,प्रति एकड़ किसानों को मिलने वाली यूरिया व डीएपी यदि किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हो रही तो उसका कोटा अविलंब बढ़ाया जाए।इसके अलावा नई दुकानों का आवंटन सहकारिता के माध्यम से कर के दुकानों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे किसानों को अपने खेतों के आवश्यक खाद क्रय करने दूर न जाना पड़े।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया उपरोक्त समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।
