कानपुर, 5 सितम्बर।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की वृहत बैठक आज क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर), त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मतदाता पुनरीक्षण अभियान एवं आगामी स्नातक-शिक्षक चुनावों पर व्यापक चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐसे कर्मठ और समर्पित प्रत्याशियों का चयन करना चाहिए जो जनसेवा के भाव से प्रेरित हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी भाजपा के अधिकृत होंगे। पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटें।

क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन तक पहुँचकर सेवा कार्यों को संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन ही भाजपा की पहचान है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर बूथ समिति की बैठक करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए कार्य करे।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, प्रतिभा शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, कमलावती सिंह, देवेश कोरी, संत विलास शिवहरे, सुनील तिवारी, शिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, रेणुका सचान, विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार सहित सभी 17 जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, क्षेत्र पदाधिकारी एवं अभियानों से जुड़े संयोजकगण उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बैठक के उपरांत क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह के केशबपुरम आवास पहुंच उनके दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *