कानपुर

 

पितृ पक्ष पर अजन्मी बेटियों के महा तर्पण के लिए गंगा तट पर जुटेंगी महिलाएं, समाज में कुरीतियों के खिलाफ होगा जागरूकता अभियान

 

युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले पितृ पक्ष पर 14 सितंबर को सरसैया घाट, गंगा तट पर अजन्मी बेटियों के महा तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इस विशेष आयोजन में मंगलामुखी समाज सहित अनेक सामाजिक संगठन शामिल रहेंगे।

 

संस्थान के संस्थापक मनोज सेंगर ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि हिंदू परंपरा में मृतकों के मोक्ष के लिए विभिन्न कर्मकांड संपन्न किए जाते हैं, लेकिन गर्भ में मार दी गई बेटियों के लिए कोई विधि नहीं है।इसलिये, संस्था द्वारा यह महा तर्पण कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है, ताकि वे अपने हाथों से जल अर्पित कर वैदिक कर्मकांड का अधिकार प्रयोग करें। इससे न केवल अजन्मी बेटियों को मोक्ष प्रदान करने का प्रयास होगा, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी कदम बढ़ाया जाएगा। मनोज सेंगर ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहल भी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *