श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, जोन कानपुर के कुशल निर्देशन में उ0प्र0 शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हेतु संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आई0जी0आर0एस0) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की शासन द्वारा की गई माह सितम्बर-2025 की नवीन मासिक मूल्यांकन समीक्षा में कानपुर जोन एवं जोन के कानपुर परिक्षेत्र व झॉसी परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुयी है । उल्लेखनीय है कि सितम्बर-2024 से सितम्बर-2025 तक जारी 13 माह की रैंकिंग में कानपुर जोन को निरंतर प्रथम रैंक प्राप्त हुयी है ।
2025-10-09
