पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में दक्षिण जोन में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत एडीसीपी दक्षिण, एसीपी घाटमपुर, एसीपी नौबस्ता एवं समस्त पुलिस टीम के सराहनीय प्रयासों से कुल 68 वांछित/एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें 12 महिला अभियुक्त शामिल हैं, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

अभियान के दौरान लंबित वारंट के सापेक्ष व्यापक दबिश दी गई। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर अन्य जनपदों में भी भेजा गया है। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मारपीट, दहेज, चोरी, एनआई एक्ट व गैर इरादतन हत्या जैसे मामलों से संबंधित वारंटी शामिल हैं, जो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *