कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी में उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत लगातार अपराध एवं शातिर वांछित वारंटीयो के विरुद्ध कार्रवाई अभियान के तहत रेल बाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने सहयोगी पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त रफीक अहमद गिरफ्तार

 

रेलबाजार थाना पुलिस टीम ने रफीक अहमद निवासी 498 फेथफुलगंज, थाना रेलबाजार, कानपुर नगर, उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार

 

शातिर अभियुक्त पर थाना कोहना में मामला दर्ज है। यह मामला चेक बाउंस से संबंधित है, जिसमें न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

 

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया!

 

गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अमान सिंह,उपनिरीक्षक रामजी पाण्डेय,कांस्टेबल रविंद्र कुमार की रही भूमिका!

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी तेज़ी से चलाया जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *