आज भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में आनंद प्रकाश जी संरक्षण में आवास विकास हंसपुरम पहली पुलिया पर आवास विकास हंसपुरम व्यापार मण्डल के पाधिकारियों ने वाहन जलूस का मिष्ठान और जल पान करा कर यात्रा का स्वागत किया
अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को समानता का अधिकार दिया महामंत्री शिव प्रताप ने कहा कि अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान से देश का लोकतंत्र आज सबसे बड़ा लोकतंत्र है
संरक्षक पंकज तोमर ने बताया बाबा साहब ने वंचित समाज के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा
सभी लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ा का नमन किया
कार्यकम में मुख्य रूप से गरीब ऑटो चालक राकेश सोनी,हर्ष तोमर,आकाश शर्मा ,अरुण सोनी,आयुष कुशवाहा,मोनू सविता,ऋतिक सक्सेना आदि लोग रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *