कानपुर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी योगेन्द्र ने ट्रेन में युवती से नजदीकिया बढ़ा कर नौकरी का झाँसा देकर किया घिनौनी हरकत रिपोर्ट दर्ज
कानपुर में एक रिक्रूट आरक्षी पर गंभीर आरोप लगने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एमएससी की छात्रा ने आरोप लगाया है कि रिक्रूट आरक्षी योगेंद्र सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे पुलिस लाइन के पास बुलाया, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद छात्रा ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। डीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी रिक्रूट आरक्षी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
