अनियंत्रित ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौके पर मौत
घंटा घर पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम की दूरी पर हुआ ये दर्दनाक हादसा
हरबंश मोहाल थाना अंतर्गत बीती रात लगभग 2 :30 बजे के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक जो घंटाघर चौराहे से मोड़ के सूतर खाना की तरफ जा रहा था और सामने से एक साइकिल सवार युवक सुतार खाने से घंटाघर की तरफ आ रहा था की तभी अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को घंटाघर चौराहे पर टक्कर मारी और साइकिल का हैंडल ट्रक में फंसने के कारण साइकिल सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिसके चलते ट्रक के पीछे वाले पहियों के नीचे उसका सर कुचल गया और मौके पर मौत हो गई घटना के बाद संबंधित थाना हरबंश मोहाल की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और
ट्रक चालक को गिरफ्तार किया और पुलिस के द्वारा मृतक युवक की सूचना पोस्ट मार्टम विभाग को दी जिससे पंचनामा की प्रक्रिया कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया ।
