*साढ़े चार घंटे जल प्रवास किये*।

 

मुख्यमंत्री के द्वारा तरणताल के उदघाटन के 63 दिन बाद भी नानाराव पार्क स्थित तरणताल चालू ना किये जाने एवं मुख्यमंत्री की अवमानना को लेकर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने तरणताल के अंदर पानी में साढ़े चार घंटे का रहकर जल प्रवास किया।

 

अपर नगर आयुक्त सुर्यकांत त्रिपाठी, ध्यान अधिकारी बीके सिंह, जोनल ऑफिसर विद्यासागर यादव सभी अधिकारी मनाते रहे।

विधायक जी ने कहा झूठे आश्वासन बहुत हुए। मुख्यमंत्री के लोकार्पण के 63 दिन बाद भी तरणताल चालू नहीं किया गया।

 

विधायक जी ने कहा हम लोगों ने कई बार आंदोलन किया, धरना दिया। नगर निगम कार्यवाही नहीं करता है। इसलिए पक्की बात चाहिए। बहुत देर मान मनौव्वल चलता रहा, 4:00 से 8: 30 तक सभी अधिकारी मनाते रहे।

 

अपर नगर आयुक्त द्वारा नगर आयुक्त से टेलीफोन द्वारा बात करवा कर

लिखित आश्वासन के बाद ही विधायक अमिताभ बाजपेई माने।

 

14.06.2023 को जनता के लिए तरणताल खोल दिया जायेगा।

साथ में नीरज सिंह, हरिओम पांडे, अंबर त्रिवेदी, पार्षद सुशील तिवारी, मो. सारिया, रजत बाजपेई, अनवार अली, हाजी जिया, मर्फी, मो. अली, सुरभित जायसवाल, प्रदीप सिंह, आकाश सनी सिंह, अनुराग मिश्रा, विजय अवस्थी, आर्यन सोनकर, आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *