वैदिक संस्कृति के संवाहक है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम

 

मन्दिर निर्माण पर आर्य समाज ने किया यज्ञ

 

कानपुर ।आर्य समाज गोबिंन्द नगर द्वारा अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर के निर्माण पर सोमवार को वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पवित्र वेदों के मंत्रों के उच्चारण के साथ उपस्थित लोगों ने प्रज्वित अग्नि में सुगंधित सामग्री से आहुतियां डाली। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा कानपुर नगर की प्रधान चंद्रकांता गेरा ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भारतीय संस्कृति के प्राण है तथा वैदिक संस्कृति के संवाहक है। उनका जीवन यज्ञ में रहा। यही कारण है कि लाखों वर्षों बाद भी श्रीराम हमारे तन, मन में रचे बसे हैं। वह एक आदर्श महापुरुष एवं आदर्श राजा थे। आज का दिन सभी के लिए बहुत ही गौरव एवं उत्साह का दिन है। हम सभी को उनके उज्ज्वल चरित्र का अनुकरण करना चाहिए।

श्री राम मंदिर के निर्माण से भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में पुनः स्थापित होगी। अन्य वक्ताओं ने भी राम राज्य की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभ कुमार वोहरा, प्रकाश वीर आर्य, अनिल चोपड़ा, प्रमोद आर्य, संजय दुआ, संतोष अरोड़ा, वीर चोपड़ा, कमल दीवान, पूजा आर्या, शकुंतला मेहंदीरत्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात हलवा एवं चाय बिस्किट प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सैकड़ो लोगों ने जय श्रीराम के नारे का जोरदार उद्घोष कर यज्ञ प्रसाद का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *