कानपुर

 

उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लाख दावे करे और उस पर योजना बनाकर बड़े बड़े बयान देते हुए दिखाई देते है।मगर जमीनी हकीकत कुछ और है।कानपुर के थाना चकेरी इलाके में स्थित राजनगर निवासी एक पीड़ीत महिला दबंगों की छेड़खानी से परेशान महिला थाना चकेरी के चक्कर लगा रही है।लेकिन मित्र पुलिस का दावा करने वाली चकेरी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

जानकारी के मुताबिक चकेरी इलाके में स्थित राजनगर निवासी शादीशुदा पीड़ीत महिला रुचि यादव पड़ोस में रहने वाले शाश्वत शुक्ला और उनके किराएदार उत्कर्ष शुक्ला महिला से आए दिन छेड़खानी करने हैं और विरोध करने पर पति मुकेश और पीड़ीत रुचि को जान से मरने वा झूठे मुकदमे जेल भिजवाने की धमकी देते है।पीड़ित महिला ने बताया की वहा अपने घर के बाहर ठंड में आग ताप रही थी तभी आरोपी शाश्वत शुक्ला और उत्कर्ष शुक्ला अपने एक दर्जन साथियों के साथ आए और छेड़खानी करने के साथ ही अश्लील हरकत कर शरीर के अंगो को छूने लगे।विरोध किया तो मारपीट करने लगे।इलाकाई लोगो के हस्तक्षेप करने पर सभी भाग निकले पीड़िता जब अपने पति के साथ चकेरी पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज करने का अनुरोध किया।लेकिन चकेरी पुलिस छेड़खानी का मुकदमा दर्ज ना कर थाने से टरका देती है।बड़े पुलिस अधिकारी के आदेश पर मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।सभी आरोपी एक राजनैतिक पार्टी से जुड़े होने के चलते कार्यवाही नही कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *