कानपुर

 

दामोदर नगर नहर में गेंद खेलते खेलते नहर में डूबा बच्चा,हुई मौत

 

गेंद खेलते खेलते एक 2 वर्षीय बच्चे का पैर फिसलने से वो नहर में गिर गया। जब तक परिजनों को पता चला तब तक देर हो चुकी थी। तकरीबन 1 घंटे नहर में डूबे रहने के बाद 1 किलोमीटर दूर जाकर उसका शव मिला। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

 

स्लग_ कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 वर्षीय सूर्या की गेंद खेलते दौरान पैर फिसलने से नहर में डूबकर उसकी मौत हो गई है। जब काफी देर तक बच्चा नहीं मिला तो परिजनों को उसके साथ अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। जब आस पड़ोस में पता किया गया तो नहर में डूबने की आशंका जताई गई। जब नहर में ढूंढा गया तो तकरीबन 1 घंटे बाद 1 किलोमीटर दूर बच्चे का शव मिला। उसे आनन फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मां तो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी।

पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा घर के बाहर गेंद खेल रहा था। फिर पता नही अचानक से वो कहां गायब हो गया। किसी ने नहीं देखा। जब चिंता हुई तो उसको। ढूंढने का प्रयास किया। जिसके बाद नहर में उनका बच्चा डूबा हुआ मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *