कानपुर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा तिलक नगर मंडल के अंतर्गत विष्णुपुरी में युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा विधायक सुरेंद्र मैथानी नीलिमा कटियार सुरेश अवस्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डाक्टर दिनेश शर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में डाक्टर दिनेश शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।युवाओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे बताए और चुनावी नारा दिया की जाके प्रिय न राम वैदेही ताके कोई वोट ना देइ, अबकी बार भूल न जाना राम मंदिर और कमल का फूल नारा देते विपक्ष पर हमला बोलते हुए राहुल अखिलेश पर कहा की दोनो परिवार का मिलन जी हुआ है जो बिछड़ने के लिए हुआ है।पिछली बार नारा दिया गया यूपी के दो लड़के चुनाव लडने के बाद फड़के दोनो का मिलन ही बिछड़ने के लिए हुआ है।ये दोनो बीजेपी का चुनाव में मुकाबला नहीं कर सकते है।दोनो जब चुनाव होता है तो दोनो परिवार मिलते है जिसे पोलिटकल टूरिजम कहा जाता है।और चुनाव हारने की प्रैक्टिस कर रहे है।ये दोनो जब साढ़े चार साल बीत जाते है।इनको तब जनता की याद आती है।और मोदी जी और योगी जी का मुकबला नही कर सकते है क्योंकि योगी पूरे पांच साल और कार्यकर्ता काम करते है।इस लिए गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ता विपक्ष सभी पार्टियों से गठबंधन करले चाहे किसी को मिला ले जरूरत पड़े तो आस पास के देशों को बुला ले तो भी मोदी जी को नही हरा सकते है।बीजेपी इस चुनाव में 80 के 80 सीट जीत रहे है।वही उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने पर कहा यह योगी जी हुकार है।जैसे ही योगी जी को मालूम हुआ की पेपर लीक होने की आशंका हुई तुरंत जांच बैठा कर दोषियों के खिलाफ जांच शुरू कर दिया।जिन लोगो ने पेपर लिंक किया है।या नकल करने वाले लोगो को ऐसी कठोर दण्ड मिलेगा।जिससे उनकी तीन पुस्ते याद रखेंगे ये अपराध करने लिए।वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा आवारा पशु से मुख्य मंत्री का काफिला से दुर्घटना ट्विट किए जाने पर कहा की पता नही अखिलेश जी को गौ वंश से क्या तकलीफ है।उनको पता है की योगी जी पंचायत स्तर पर गौ वंश को पालन पोषण के लिए 900 रुपए से बढ़ा कर 1500 कर किए है अखिलेश ने अपनी सरकार में क्या किया है।उनको समस्या ये है।की गौ वंशो की कटाई नही हो पा रही है।अब कशाई भी डरता है।गौ वंश को कटने में,कारोबार नही चल पा रहा है ये समस्या है।