कानपुर

 

बंगाल के संदेशखाली में महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कानपुर विश्व विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और महा माहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे विभाग अमित शुक्ला ने कहा की बंगाल प्रांत के संदेशखाली में विधायक वा क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा महिलाओ के ऊपर जमकर अत्याचार किया जा रहा है तथा उनका शारीरिक वा मानसिक शोषण किया जा रहा है।इन अत्याचारों वा उत्पीड़न के खिलाफ महिलाएं जब आवाज उठाती है तब बंगाल सरकार उनकी आवाज को दबा देती है।और आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही करती है।एवीबीपी नेताओ ने कहा की बंगाल प्रांत में महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग को लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे है।साथ ही था भी मांग कर रहे है की प्रदेश की मुख्य मंत्री महिला है और वह ही महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोक नही पर रहे है।इस लिए प्रदेश की ममता सरकार को बर्खास्त किया जाए और महिलाओ पर हो रहे अत्यचारो को रोकने के लिए उच्च स्तरीय के कार्यवाही की जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *