आज दिनाँक 18.03.2024 को डी.ए-वी. महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा “मैथमेटिकल मॉडलिंग एंड इट्स अप्लीकेशन” विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन माननीया श्रीमती कुमकुम स्वरूप जी, सचिव प्रबंधतंत्र, डी.ए-वी. कालेज, कानपुर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। सेमिनार के मुख्य वक्ता एच.बी.टी.यू., गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो० राम नरेश त्रिपाठी जी द्वारा मैथेमेटिकल मॉडलिंग पर विस्तृत से चर्चा की। प्रो० त्रिपाठी ने बताया कि देश में बढ़ते वायु प्रदूषण सिर्फ मैथेमेटिकल मॉडलिंग के माध्यम से ही कम किया जा सकता है। उन्होने बताया कि मैथेमेटिकल मॉडलिंग के नये सूत्रों का पालन कर पारिस्थितिकीय संतुलन की जा सकती है। प्रो० त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी दुर्घटना/कृषि/अर्थव्यवस्था व महामारी के गंभीरता और नियंत्रण को गणितीय मॉडल की सहायता से समझा जा सकता है और लाभदायक परिणाम भी प्राप्त किया। जा सकता है। आई.आई.टी. के प्रोफेसर मलय बनर्जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि गणितीय मॉडल से किसी भी महामारी की गंभरीता को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी (सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय, कानपुर) आमंत्रित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अरूण कुमार दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। अन्य वक्ताओं ने गणितीय मॉडलिंग के पर्यावरणीय / महामारी व इकोसिस्टम के विभिन्न विषयों पर अपने वक्तव्य दिया। धन्यवाद प्रस्ताव गणित विभाग के प्रभारी प्रो० पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने दिया। संचालन प्रो० अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षकगण प्रो० अनीला त्रिपाठी, प्रो० हेमन्त कुमार, प्रो० संतराम वर्मा, डॉ० कुसुम पाण्डेय, डॉ० राजू सिंह गौर, डॉ० देवेश दुबे, डॉ० अमित द्विवेदी व डॉ० पुष्कर पांडे जी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *