कानपुर

 

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कानपुर उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष दीपू पाण्डेय ने पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा स्थापना दिवस की बधाई दी और योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का एक्शन प्लान तैयार किया। इसके तहत पार्टी हर घर पहुंचकर

झंडा लगा रही है। साथ ही मोदी का परिवार लिखे स्टीकर भी लगा रही है। उधर कानपुर भाजपा उत्तर कार्यालय में भी स्थापना दिवस मनाया गया।

बीजेपी उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी , अटल बिहारी बाजपेई से प्रेरणा लेती है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा कार्यकर्ता मोदी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *