विश्व पुस्तक दिवस पर लायर्स एसोसियेशन के पुस्तकालय मंत्री का हुआ सम्मान

 

 

कानपुर, अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने लॉयर्स एसोसिएशन के राजेश परिहार का किया वरिष्ठ अधिवक्ता भानू प्रताप द्विवेदी ने विश्व पुस्तक दिवस पर बोलते हुए बताया कि विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार विलियम शेक्सपियर के सम्मान में विश्व पुस्तक दिवस प्रति वर्ष 23 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है इस अवसर पर आज हम लोगों ने दि लायर्स एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री राजेश परिहार को माला एवम अंगवस्त्र पहना कर संस्था कार्यालय में सम्मानित किया। इस सम्मान का उद्देश्य लोगों में पुस्तकालय जाकर या पुस्तकों को घरों में लाकर अच्छी-अच्छी पुस्तके पढ़कर समाज को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करना है जिसका सूत्र हैशिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन अरविंद दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन ने सभी पढ़े सभी बढ़े इसी के साथ विश्व पुस्तक दिवस की सभी को बधाई दी।अंत में मिष्ठान वितरित किया गया। प्रमुख रूप से पं रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन अरविन्द दीक्षित संजीव कपूर आयुष शुक्ला गायत्री मिश्रा देवी प्रसाद त्रिपाठी पूजा गुप्ता मो गुलफाम उत्तम गुप्ता शुभम चौहान अमरदीप वर्मा शिवेंद्र चौहान अनूप गुप्ता सतीश त्रिपाठी राजुल श्रीवास्तव नूर आलम प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *