ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली जाएंगे चाचा भोले – सांगा

 

 

कानपुर, अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को पांच लाख से ज्यादा मतों से जिताने के लिए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा बिठूर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कार्यकर्ता धर्म का पूरी तरह पालन कर भोले चाचा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर संसद भेजने का कार्य करेगा। मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा ने बताया प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा दोनों के एक साथ मंच पर आते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं द्वारा जोश में लगाए गए नारों भोले, सांगा जिंदाबाद से पूरा पांडाल गूंज उठा। प्रत्याशी भोले ने कहा आज की इस गूंज की आवाज निश्चित रूप से दिल्ली तक जाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पूर्व विधायक आर पी कुशवाहा, संयोजक दिनेश राय, गणेश यादव, रूप नारायण त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, शिवम बाजपेई साथ रहे।जीत का इतिहास रचेगी लोकसभा- महापौर

महापौर प्रमिला पांडे के साथ नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदों की बैठक केंद्रीय कार्यालय छपेड़ा पुलिया पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा इस मर्तबा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री व प्रत्याशी भोले को तीसरी मर्तबा सांसद बनाने को कार्यकर्ता एड़ी से चोटी का जोर लगा देंगे। भाजपा का प्रत्येक सभासद उसी तरह कार्य करेगा जिस तरह उसने अपने चुनाव में परिश्रम किया था। प्रत्याशी भोले ने कहा महापौर का कार्यकर्ता के रूप में मैंने जुझारूपन देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *