रोड शो के साथ पुराना बिठूर लक्ष्मीबाईनगर में नुक्कड सभा का आयोजन: राजा रामपाल

 

सपा अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी ने कल्याणपुर विधानसभा कार्यालय उद्घाटन कर किया जनसंपर्क

 

 

 

 

 

 

कानपुर — इण्डिया गठबंधन के अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी राजाराम पाल के कल्याणपुर विधानसभा कार्यालय का रावतपुर रेलवे स्टेशन के सामने उदघाटन किया गया।  समारोह में पूर्व विधायक सतीश निगम मुनीन्द्र शुक्ला राजीव द्विवेदी नरेन्द्र चंचल प्रवीण यादव व अमित पाण्डेय इत्यादि प्रमुख रूप सें रहे। वहीं आज़ राजाराम पाल द्वारा विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर वोट मांगे गये। आज़ पुलिस चौकी गंगा बैराज भोपाल पुरवा रामनिहाल पुरवा धारम खेड़ा नत्थापुरवा बड़ा मंगलपुर  छोटा मंगलपुर दिवनी पुरवा चैनपुरवा बनिया पुरवा लक्ष्मणपुरवा दुर्गा पुरवा शिवदीन पुरवा प्रतापपुर हृदयपुर चिरान बैकुंठपुर ईश्वरीगंज में रोड शो के साथ पुराना बिठूर लक्ष्मीबाईनगर में नुक्कड सभा की गयी। नुक्कड सभा कों संबोधित करते हुये इण्डिया गठबंधन के अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजाराम पाल ने कहा की वर्तमान चुनाव लोकतंत्र बचाने व संविधान की रक्षा करने का चुनाव हैं यदि अभी नही चेते तों इस चुनाव के बाद देश में हिटलर शाही लागू हों जायेगी लोकतंत्र की हत्या हों जायेगी इसलिये आप सभी सें गुजारिश हैं की साइकिल पर वोट देकर संविधान व लोकतंत्र कों बचाने का कार्य करें। पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला ने सपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक सतीश निगम ने बेरोजगारी की समस्या कों उठाते हुये कहा की निवर्तमान सरकार ने सिर्फ वादाखिलाफी की हैं। नौजवानों कों रोजगार का आश्वासन देकर भरतिया निकालकर पेपर लीक करने के अलावा कुछ भी नही किया गया जिसके परिणामस्वरूप बेरोजगार अपने कों असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। निषाद समाज के लोगों ने एक स्वर सें कहा की हमनें जिस प्रकार भगवान  राम कों गंगा पार किया था उसी प्रकार अकबरपुर लोकसभा सें राजाराम पाल कों चुनावी समर में  पार लगाकर जिताने का कार्य करेंगे। आज़ के जनसम्पर्क में प्रमुख रूप सें मुनीन्द्र शुक्ला सतीश निगम राजीव द्विवेदी अमित पाण्डेय मूलचंद पाल  कनिष्क पाण्डेय अमित शुक्ला प्रतिभा अटल पाल धर्म राज मनोज त्रिवेदी सियाराम पाल एडवोकेट इत्यादि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *