13 सौ दिव्यांगो के प्रमाण पत्र में गड़बडी उजागर हुई है

 

 

13 जून को सी०एम०ओ० को सौंपेगे ज्ञापन

 

कानपुर | सी० एम० ओ० कार्यालय दिव्यांग बोर्ड मे दिव्यांगजनो की समस्या बढती जा रही है | जो दिव्यांगजन पैर से दिव्यांग हैं उनका आनलाईन आंख का प्रमाण पत्र बना दिया गया है, बहुत से दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र में दिव्यांगता ही नहीं दर्ज है | जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र में कोई त्रुटी हो गयी है उनमें सुधार का आफसन खत्म हो गया है | दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में गलतियों के सुधार के लिए दिव्यांग बोर्ड के चक्कर काट रहे है | बोर्ड के कर्मचारी संतोषजनक जवाब नही दे रहे है|

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्या दूर कराने के लिये 13 जून को सी०एम०ओ० को ज्ञापन सौंपा जायेगा| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्याओं के सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है | आज तक समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया | अधिकारी पोर्टल की खामियों के चलते समस्या बता रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *