कानपुर देहात
मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान छज्जा गिरा 6 लोग घायल, एक की हालत गंभीर स्थानीय लोगों ने जानबूझकर गिराने का लगाया आरोप
कानपुर देहात । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में एक गंभीर घटना सामने आई है। मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में यात्रा में शामिल 3 लोग घायल हो गए।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना तब हुई जब यात्रा मुस्लिम बहुल क्षेत्र से गुजर रही थी। जिस मकान का छज्जा गिरा, वह मो. अक्षय मंसूरी का बताया जा रहा है। यात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि छज्जा जानबूझकर गिराया गया।
घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोग मूर्ति के साथ धरने पर बैठ गए। वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और मूर्ति विसर्जन से इनकार कर रहे हैं।
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं। एसडीएम, एडीएम और सीओ समेत भारी पुलिस बल को कस्बे में तैनात किया गया है। अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं
