*कानपुर नगर निगम अपडेट*
*05 सितंबर 2025*
आज दिनांक 05 सितम्बर 2025 को प्रातः 06:00 बजे *नगर आयुक्त सुधीर कुमार* द्वारा शहर के विभिन्न जोनों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, पेयजल आपूर्ति तथा आगामी टी.ई.टी. (T.E.T.) परीक्षा एवं बाराबफात पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण विवरण
*जोन–4 (जवाहर नगर क्षेत्र):*
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं साफ–सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मौके पर अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी (जोन–4), जोनल स्वच्छता अधिकारी, संबंधित एस०एफ०आई० एवं सफाई नायक उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए कि क्षेत्र से पूर्णतः कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाए एवं स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि *जहाँ-जहाँ टी.ई.टी. परीक्षा आयोजित होनी है, वहाँ पेयजल आपूर्ति, साफ–सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ* पूर्व से उपलब्ध कराई जाएं।
*जोन–1 (परेड मैदान एवं जुलूस मार्ग):*
परेड मैदान का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी (जोन–1), संबंधित जोनल अभियंता एवं स्वच्छता अधिकारी उपस्थित रहे।
मौके पर बाराबफात पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के निर्धारित मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा मार्ग की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यकतानुसार अंतिम तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।
*जोन–2 (कृष्णा नगर)*:
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों द्वारा साफ–सफाई का कार्य प्रगति पर पाया गया तथा नालियाँ साफ पाई गईं।
*नगर आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर कूड़ा फेंकता है अथवा ढेर लगाता है तो उसका चालान किया जाए।*
साथ ही दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*जोन–3 (किदवई नगर):*
म्यूजिकल फाउंटेन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
*मौके पर कर्मचारियों द्वारा साफ–सफाई का कार्य होता पाया गया*।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कर्मचारी अपनी बीट पर समय से उपस्थित रहकर कूड़ा उठान का कार्य समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही *सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से यह एक्स आर्मी मैन की तैनाती की जाए तथा मालियों को भी शिफ्ट वाइस नियमित रूप से तैनात किया जाए । जिससे म्यूजिकल फाउंटेन रखरखाव का संचालन सुगमतापूर्वक* कराया जा सके।
*जोन–1 (डी०ए०वी० कॉलेज):*
जहाँ पी.ई.टी. परीक्षा आयोजित होनी है, उस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
*परीक्षा केंद्र पर पेयजल आपूर्ति, साफ–सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों* को दायित्वपूर्ण कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय*
