बेसिक शिक्षा परिषद दफ्तर में फरियाद लेकर पहुंचे लोग, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले अधिकारी
कानपुर में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में गुरुवार को दर्जनों लोग स्कूल से जुड़ी समस्याओं की फरियाद लेकर पहुंचे।
मगर कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।
करीब 1 घंटे तक हाथों में फॉर्म लिए लोग इंतजार करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
कई अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं।
कई स्कूलों में पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है।
कुछ लोगों ने पढ़ाई के स्तर और टीचिंग स्टाफ की कमी को लेकर शिकायत की।
कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सुबह से ही लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचने लगे।
सभी लोग हाथ में आवेदन और फॉर्म लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे
करीब 1 घंटे बाद एक कर्मचारी ने बताया कि आज कोई भी अफसर ऑफिस में मौजूद नहीं है।
इससे नाराज होकर लोगों को बिना समाधान के ही वापस लौटना पड़ा।
“हम सुबह से यहां बैठे हैं, बच्चे का एडमिशन कराना है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं”, एक अभिभावक ने कहा
“स्कूल में पानी तक की व्यवस्था नहीं है, शिकायत करें तो किससे करें”, दूसरे व्यक्ति ने नाराजगी जताई।
बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में अधिकारियों की गैरमौजूदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अब लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन इस लापरवाही पर संज्ञान ले और शिकायतों के निस्तारण के लिए निश्चित दिन और समय तय करे।
