I.N.D.I.A. गठबन्धन से आदर्श लोकदल ने कानपुर लोकसभा की मांग की।
कानपुर, आदर्श लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव/ प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने राष्ट्रीय स्तर पर I.N.D.I.A. गठबन्धन में शामिल होने के साथ समर्थन देने के निर्णय से काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को पत्र भेजकर अवगत करा दिया या है। उरसानी ने I.N.D.I.A. गठबन्धन से कानपुर लोकसभा एवं डुमरिया गज लोकसभा को दिये जाने की मांग की है। उस्मानी ने 1996 में उ०प्र० के पूर्व शिक्षामंत्री डा० मसूद अहमद ने दल नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी से कानपुर नगर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया और में चुनाव भी लड़ा। वर्ष 2006 में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष / पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, पूर्व रेलमंत्री भारत सरकार लालू प्रसाद यादव एवं उनके प्रदेश अध्यक्ष स्व० भोला सिंह ने महापौर का टिकट दिया और ‘मुझे जनता के बीच में चुनाव लड़ने का अवसर दिया। वर्ष 2014 में N.D.A. गठबन्धन के पूर्व चेयर परसन्न एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने लोकसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का कानपुर में अवसर दिया।