बूथ ही भाजपा संगठन की जड़ – मंत्री धर्मवीर
अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी सांसद देवेंद्र सिंह भोले के चुनाव में संगठन की सबसे निचली इकाई बूथ अध्यक्षों की सक्रियता के चलते भाजपा घर-घर में प्रवेश कर गई है। बूथ अध्यक्षों का सम्मान करने व उन्हें आने वाले समय में किस तरह अपनी भूमिका और भी सक्रिय रूप से निभाना है इसकी जानकारी के लिए बिठूर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की वृहद बैठक बिधनू में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापती ने कहा कोई भी वृक्ष तभी लंबी उम्र पाकर वट वृक्ष बन सकता है जब उसकी जड़े मजबूत हों। हमारे बूथ व उसके अध्यक्ष ही हैं हमारे संगठन की मूल जड़। यही कारण है आज भाजपा जो दो सांसदों से शुरू हुई थी पिछली बार तीन सौ पार गई थी इस मर्तबा निश्चित रूप से चार सौ पार जाएगी। यह हमारे बूथ अध्यक्षों की ही ताकत है कि हमारे बूथों कौ उखाड़ना तो दूर उन्हें हिला तक नहीं पा रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा भाजपा परिवारवाद पर नहीं चलती वह तो परिवारवाद की घोर विरोधी है। भाजपा विचार आधारित पार्टी है। यही कारण है हमारे कल के बूथ अध्यक्ष जेपी नड्डा व अमित शाह आज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में गृहमंत्री हैं। प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों की कड़ी मेहनत, परिश्रम और मजबूत प्रबंधन का ही परिणाम है जिसके चलते भाजपा लगातार चुनाव में जीत हासिल करती जा रही है। प्रत्याशी भोले ने बूथ अध्यक्षों के आगे नतमस्तक होते हुए कहा मैं अपने बूथ अध्यक्षों के साथ ही भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए हर युद्ध लड़ने को तैयार हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा व संचालन रूपनारायण त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक दिनेश राय, पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा, गणेश यादव, रमेश यादव, अरुण कोरी मौजूद रहे!