देश में आज जहा दूसरे चरण के मतदान हो रहे है।वही कानपुर और अकबरपुर में लोक सभा चुनाव के होने वाले मतदान की गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंच रही है।मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी दिनरात प्रचार प्रसार में जुटे हुए है।इसी कड़ी में अकबरपुर लोक सभा के प्रत्याशी वा वर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह उर्फ भोले का भव्य स्वागत अंध विद्यालय में किया गया।कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।अंध विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र और छात्राओं ने स्वागत बंधन गीत गाए। वही प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के साथ एमएलसी अरुण पाठक का कहना था की बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले का जनता ने मन बना लिया की इस बार प्रचंड वोटो से जीत दिलाएगी।जिस पड़कर मोदी ने विकास किया है।चाहे रिंग रोड हो या रेल का काम हो या कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम हो मोदी और योगी के काम को देखते हुए।इस बार अकबरपुर सीट से जनता तीसरी बार सांसद बनाने जा रही है।पहले भी सांसद रहते हुए काफी विकास का काम किया है।इस लिए जनता और कार्यकर्ता उत्साहित होकर जोर शोर से लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *